Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करने के लिए किए जा रहे कार्यो, गतिविधियों की समीक्षा की। कलेक्टर दुबे ने अधिकारियों से कहा कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने की समझाईश दी जाए।
कलेक्टर दुबे ने कहा कि अधिकतर वाहन दुर्घटनाओं में चालक द्वारा हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण मृत्यु या गंभीर चोट की स्थिति बनती है। इसके दृष्टिगत शासन द्वारा दो पहिया वाहन चालक के साथ पीलियन राईडर/वाहन के पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य है। इसका पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जाए। साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों माध्यम से लोगों नियमों का पालन करने की समझाईश भी दी जाए। उन्होंने अधिक दुर्घटना वाले सड़क मार्गो पर ब्लैक स्पाट चिन्हित कर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी जरूरी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर दुबे ने मण्डी सचिव, यातायात प्रभारी सहित संबंधित अधिकारियों को ट्रैक्टर ट्रालियों पर रेडियम लगाए जाने के संबंध में निर्देश दिए। साथ ही ओवरलोड यात्री वाहनों तथा मालवाहक वाहनों पर कार्यवाही करने के लिए भी कहा। उन्होंने यात्री बसों और स्कूल बसों की जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि बसों के गेट, इमरजेंसी गेट सहित अन्य उपकरण ठीक हो, बसों में नियमानुसार सुरक्षा के उपकरण, मेडिकल किट आदि मौजूद रहे, इसकी भी जांच की जाए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि नागरिकों को विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों तथा ओवर स्पीड एवं ओवरलोडिंग वाहनों की जांच कर कमी पाए जाने पर कार्यवाही की जा रही है। बैठक में एसडीएम एलके खरे सहित पुलिस, यातायात, परिवहन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।