Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गंगन पांडे रिपोर्टर

सतना जिले के अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी विमुक्त घुमक्कड़ अर्ध घुमक्कड़ जनजातियों के जाति प्रमाण पत्र को लेकर गडरिया समुदाय के लोगों ने विधायक श्री नारायण त्रिपाठी जी से की मुलाकात. मुलाकात के दौरान समुदाय के लोगों ने इस बात को विधायक जी के समक्ष रखा की इस समुदाय के लोगों द्वारा अर्ध घुमक्कड़ जनजाति के प्रमाण पत्र हेतु आवेदन पत्र जमा करने के पश्चात तहसील कार्यालय से बार-बार निरस्त कर दिए जाते हैं. जबकि मध्यप्रदेश शासन घुमक्कड़ अर्ध घुमक्कड़ जनजाति विभाग एवं सतना कलेक्टर के आदेश पूर्व में जारी किए जा चुके बावजूद इसके तहसील कार्यालय द्वारा आदेश का पालन न किया जाकर मनमाने तरीके से बिना कारण बताए ही आवेदनों को निरस्त किया जा रहा है . सतना जिले में ही कुछ तहसीलों में जैसे रामनगर, रामपुर बघेलान, रघुराज नगर से घुमक्कड़ जनजाति के प्रमाण पत्र उक्त समुदाय के लिए जारी किए जा रहे हैं किंतु कुछ तहसीलों में मझगंवा, मैहर , नागौद क्षेत्र के तहसील कार्यालय में निरंतर आवेदनों को मनमानी तरीके से निरस्त करने का कार्य किया जा रहा है. जिससे पाल समाज शासन की शैक्षिक एवं आर्थिक योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो रहा है.उक्त समस्या संदर्भ मे गडरिया समुदाय के लोगों में घोर निराशा है.
पाल समाज के वरिष्ठ एवं विशिष्ट जनों ने विधायक जी से मुलाकात की. विधायक जी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान हेतु आश्वासन दिया. श्री त्रिपाठी ने समस्या का निराकरण न होने पर मामले को विधानसभा में उठाने की बात कही.