बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

जुन्नारदेव -: नगर पालिका परिषद के चुनाव संपन्न होने को 2 महीने व्यतीत हो चुकी है। लेकिन अभी तक वार्ड वासियों की समस्याओं की ओर पार्षदों एवं नगर पालिका अध्यक्ष का ध्यान नहीं पहुंच पा रहा है। नगर वासियों द्वारा समस्या से पार्षद एवं अध्यक्ष कोअवगत कराने के बाद भी नवनिर्वाचित परिषद सार्वजनिक समस्या का समाधान कराने में असफल साबित हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 6 एवं 7 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बौद्ध मंदिर के सामने मदरसा मोहम्मदिया पहुंच मार्ग के सड़क के बीच का पाइप विगत 2 महीने से नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा निकाल लिया हैं ।जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को अपने वाहन निकालने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बौद्ध मंदिर के ठीक सामने सड़क के बीचो-बीच लगे इस पाइप को नाली निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त अवस्था में निकाला गया जिसे आज तक नहीं लगाया गया है जिसके चलते नगर वासियों को आवागमन में असुविधा हो रही है वही फोर व्हीलर वाहन एवं बाइक का टोटल ही आना जाना बंद हो चुका है। इस स्थिति में कभी कोई इमरजेंसी वाहन वहां नहीं पहुंचा सकता। इस पाइप के नहीं लगने से प्रतिदिन आने वाली कचरा गाड़ी भी अंदर नहीं पहुंच पा रही है। नवनिर्वाचित नगर पालिका परिषद नगर की सार्वजनिक समस्याओं की ओर तत्काल ध्यान देते हुए समस्या का निराकरण करा कर नगर वासियों को राहत प्रदान करें ऐसी जन अपेक्षा है।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*