Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन गैरतगंज

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

स्लग गैरतगंज विकास के साथ साथ स्वच्छता और सुंदरता में भी नंबर वन बनेगा– स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी गैरतगंज में लगभग एक करोड़ 30 लाख रू लागत के विभिन्न कार्यो का किया भूमिपूजन
शास.उ.मा. विद्यालय में 73.87 लाख रू लागत से निर्मित लैब तथा अतिरिक्त कक्षों का किया लोकार्पण

एंकर रायसेन जिले कि तहसील गैरतगंज नगर स्वच्छता और सुंदरता के मामले में नंबर वन बने, इसके लिए निरंतर विकास के काम किए जा रहे हैं। उनका प्रयास है कि क्षेत्र विकास के मामले में किसी से पीछे ना रहे। यह बात स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रोग्राम चौधरी ने गैरतगंज में आयोजित विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में कही।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि आज गैरतगंज नगर के विभिन्न वार्डों में लगभग 42 लाख रुपए लागत से बनने वाले सड़क मार्गों का भूमिपूजन किया गया है। इन मार्गों के बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इसके साथ ही वार्ड नं 04 में 87 लाख 53 हजार रुपए की लागत से बीना नदी के सौंदर्यीकरण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। गैरतगंज में पहले भी अनेक विकास कार्य कराए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गैरतगंज में सिविल अस्पताल बनाया गया है। खेल स्टेडियम की भी स्वीकृति हो गई है और जल्द ही इसका निर्माण पूर्ण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास और खेलकूद के लिए एक बेहतर मैदान और सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा गैरतगंज को आईटीआई की भी सौगात मिली है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि आज गैरतगंज के ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगभग 74 लाख रुपए लागत से निर्मित प्रयोग शालाओं तथा अतिरिक्त कक्षाओं का लोकार्पण किया गया है। इससे बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी और नई नई चीजें सीखने को मिलेगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि बच्चे हमारा देश का भविष्य है । जैसी हम उन्हें शिक्षा देंगे वैसे ही वह आगे बढ़ेंगे। सरकार द्वारा बच्चों को और अधिक बेहतर तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ने प्रदान करने के लिए शिक्षा नीति में बदलाव किए गए हैं। बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा भी दी जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में सीएम राइस स्कूल खोले जा रहे हैं। पहले चरण में ही सांची विधानसभा क्षेत्र में दो सीएम राइज स्कूल की सौगात मिली है। एक सीएम राइज स्कूल गैरतगंज में और दूसरा रायसेन में खोला जा रहा है। इनके अलावा औबेदुल्लागंज में भी सीएम राइज स्कूल खोला जा रहा है। इन सीएम राइज स्कूलों के भवन का भूमिपूजन भी हो गया है।
उन्होंने बताया कि 38–38 करोड़ रूपए की लागत से सीएम राइज स्कूल का भव्य भवन बन कर तैयार होगा। सीएम राइज स्कूल में स्मार्ट माध्यम से शिक्षा दी जाएगी और आधुनिक प्रयोगशाला, कम्प्यूटर लेब, स्मार्ट क्लॉस, पुस्तकालय की सुविधा के साथ कला, संगीत, खेल-कूद और व्यवसायिक शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी इन स्कूलों में उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि यह सरकार लोगों की सेवा के लिए है, उनके विकास और कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, संबल योजना, स्वरोजगार योजना सहित अन्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन योजनाओं के लाभ से कोई भी जरूरतमंद, पात्र व्यक्ति छूटे नहीं यह सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई ने भी संबोधित किया।
इन कार्यों का किया गया भूमिपूजन और लोकार्पण
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा गैरतगंज में मण्डी तिगड्डा वार्ड में माता मंदिर से मण्डी रोड तक 19.43 लाख रू लागत के सीसी रोड, रामजानकी मंदिर के पीछे 87.53 लाख रू की लागत से वार्ड क्रमांक-04 बीना नदी सौंदर्यीकरण कार्य का, वार्ड क्रमांक-07 और 08 के बीच 9.78 लाख रू लागत से पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का, वार्ड क्रमांक-05 में 6.07 लाख रू लागत से सीसी रिन्यूवल कोट निर्माण कार्य का, वार्ड क्रमांक-06 में 6.78 लाख रू लागत की सीसी रोड निर्माण कार्य का तथा वार्ड क्रमांक-13 में 04.06 लाख रू लागत के सुलभ शौचालय का भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 73.87 लाख रू की लागत से निर्मित फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं बॉयोलॉजी लैब एवं दो अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।