Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुलताई विधान सभा क्षेत्र पत्ता गोभी के उत्पादन में प्रथम स्थान पर है जहां से भारत के अनेक राज्यों में पत्ता गोभी……..।

ब्लॉक ब्यूरो अर्चित चौकीकर


मुलताई विधान सभा क्षेत्र पत्ता गोभी के उत्पादन में प्रथम स्थान पर है जहां से भारत के अनेक राज्यों में पत्ता गोभी भेजी जाती है। क्षेत्र में पत्ता गोभी का उत्पादन जमकर हुआ है किन्तु पत्ता गोभी के दाम नही मिलने से किसानों को पत्ता गोभी की फसल पर रोटावेटर चलाकर नष्ट करना पड़ रहा है जिससे पत्ता गोभी किसानों की आर्थिक स्थिति नाजूक हो गई है। पत्ता गोभी उत्पादक सहित क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती एवं वोल्टेज समस्याओं को लेकर विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे के नेतृत्व में दिनांक 8 दिसंबर 2022 दिन गुरूवार को सुबह 11 बजे फव्वारा चौक मुलताई में विशाल धरना प्रदर्शन कर किसान रैली निकाली । जिसमें मुलताई तहसील में पत्तागोभी उत्पादक किसानों को तत्काल राहत देने के लिए पत्तागोभी का 40 हजार रूपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाये। रबी फसल की सिंचाई के लिए कम से कम 10 घंटे सतत बिजली आपूर्ति किये जाने, खराब विद्युत ट्रांसफार्मरों को 3 दिवस के भीतर सुधारा जाये, वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे किसानों को वोल्टेज समस्या से निजात दिलाने हेतु विद्युत ट्रंासफार्मरों की भार क्षमता में वृद्धि तथा अतिरिक्त विद्युत ट्रांसफार्मर की स्थापना किये जाने एवं अतिवृष्टि से बर्बाद हुई सोयाबीन सहित अन्य फसलों के नुकसान के एवज में फसल बीमा प्रदान करने की त्वरित कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर फव्वारा चौक मुलताई में धरना प्रदर्शन कर किसान रैली निकाली ।