एंकर:- एस पाटीदार

लोकेशन:- मनावर ।
विओ :-
शनी सिंगनापुर (महाराष्ट्र राज्य)की 4 वर्षीय बालिका नन्ही ,प्यारी ,दुलारी, बिटिया आई बाबा और मौसी के साथ मां नर्मदा रेवा की परिक्रमा कर रही है ।नर्मदा परिक्रमा करते हुए बाकानेर आगमन पर खेड़ापति हनुमान समिति बाकानेर द्वारा स्वागत किया गया ।भोजन प्रसादी खिलाई गई ।इस अवसर पर भूतपूर्व सरपंच बाबूलाल सिसोदिया, वीरेंद्र कानूनगो ,के के जोशी, गोविंद मामा ,प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवम दुखियों की सेवा करने वाले विश्व जीत सेन आदि ने सम्मान किया। राजेश्वरी बिटीया को नर्मदा की यात्रा पैदल करने में बहुत ही आनंद हो रहा था । राजेश्वरी कक्षा एक में पढ़ती है । प्रेस क्लब अध्यक्ष ने नन्ही सी ,प्यारी सी गुडिया से पूछा गया तो बताया कि नर्मदा, रेवा मैय्या की जैसी कृपा रहेगी वैसे ही मैं परिक्रमा करूगी। मुझे बहुत सारे लोग पूछते हैं कि आप कैसे चलोगे ,क्या करोगे, उन्होंने बस एक ही बात कही कि मैय्या जैसे रखेगी, वैसे मै रहूंगी। और अपना परिक्रमा पूरी करूंगी।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*