Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कुआं-जिला कटनी जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत कुआं की कई सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत लगी हुई है जिनका कर्मचारी घर बैठे निराकरण कर,
कर देते हैं डिस्पोज मौके पर निराकरण के लिए नहीं पहुंचते,
ग्राम पंचायत कुआं निवासी पंच नीतू उपाध्याय शिकायत नंबर 18 68 2186, नरेश रजक,पप्पू उपाध्याय शिकायत नंबर 1998 4152, प्रकाश चक्रवर्ती शिकायत नंबर 2013 9011 और भी अन्य लोगों ने ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा योजना की सुदूर सड़क पर मजदूरों से कार्य ना करवा कर मशीनरी जेसीबी ट्रैक्टर ट्राली से रातो रात बनवाने वाले, सरपंच अमित साहू ,उपयंत्री अरविंद पटेल के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करवाई उसके बाद भी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कोई निराकरण नहीं किया जा रहा है शिकायतों का निराकरण ना होने के कारण अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करवाने को भी एक परेशान और गुमराह करने वाली हेल्पलाइन समझ लिया है इन सभी ने जिला कलेक्टर महोदय से अनुरोध करते हुए कहा की हम लोगों की शिकायत का जल्द से जल्द निराकरण करवाने आग्रह किया है