
कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने गुरुवार शाम को जिले की सिराली तहसील के ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जामुखो, आमाखाल, खुदिया व जूनापानी ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों से चर्चा की, और उनकी समस्याएं सुनी।

कलेक्टर श्री गर्ग ने ग्रामीणों से चर्चा कर उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न वितरण, स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, आंगनवाड़ी में पोषण आहार वितरण तथा गरीब ग्रामीणों को पेंशन वितरण संबंधी जानकारी ली । उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों द्वारा निर्मित आवासों का भी निरीक्षण किया और हितग्राहियों से चर्चा की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया भी इस दौरान उनके साथ थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना