
प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कमल पटेल ने गुरूवार को ग्राम भुन्नास में हरदा हंडिया मुख्य मार्ग से शिशु मंदिर – हरदाखुर्द- पिडगांव बोरवाला बाबा – बेड़ा टप्पर-भुन्नास मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा 10 करोड़ रूपये लागत से बनने वाले इस मार्ग की लंबाई 10 कि.मी. है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री राजू कमेड़िया, सरपंच ग्राम पंचायत भुन्नास श्रीमती मीना इवने सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि हरदा जिले में पिछले वर्षों में काफी सड़के स्वीकृत हुई है, जिससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी सुविधा हो गई है। उन्होने निर्माण एजेन्सी व ठेकेदार को निर्देशित किया कि कल से ही निर्धारित गुणवत्ता के साथ काम प्रारंभ करें और तय सीमा से पहले निर्माण कार्य पूर्ण करें।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना