Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*सीडीएस जनरल बिपिन रावत की विचारों प्रेरणा हम सब का मार्गदर्शन करेगी : अतुल रमेश पाठक*
भिंड – आज देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के प्रथम पुण्यतिथि पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवं इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने कहा कि प्रथम सीडीसी जनरल विपिन रावत का जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनकी राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना ने तमाम लोगों को प्रेरणा देने का काम किया है। आज भले ही जनरल विपिन रावत हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके विचार और प्रेरणा हम सबका मार्गदर्शन करेंगी और जनरल रावत मूलत: राष्ट्रवादी थे और उनके हर क्षण में समर्पण प्रमुख था, जिस दिन यह घटना घटी ऐसा लगा हमारा बहुत कुछ चला गया। सीडीएस जनरल रावत जिंदादिल इंसान थे और हौसलों से उड़ान देना उनकी प्राथमिकता थी एवं
जनरल विपिन रावत हमारे देश के हर लोगो की स्मृतियों में रहेंगे, इसका कारण उनका व्यक्तित्व और कृतित्व है। उन्होंने आजीवन सेना और देश के लिए कार्य किया है। इसी के तहत उन्होंने अपना सर्वस्व अर्पण भी कर दिया है। ऐसे अविरल सेनानी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754