ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे

बड़वानी 08 दिसम्बर 2022/कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा के निर्देशन में जिले की 1053 आंगनवाड़ियों में रंग रोगन का कार्य चल रहा है। जिससे जिले के आंगनवाड़ी केन्द्र चमक रहे है। आंगनवाड़ी केन्द्रों में रंग रोगन के साथ वाल पेंटिंग होने से आंगनवाड़ी केन्द्र आकर्षक लग रहे है। गुणवत्तायुक्त एवं आकर्षक रंग रोगन कराने के निर्देश कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिये थे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री आरएस गुण्डिया से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले की 1053 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के खातों में शासन से सीधे आंगनवाड़ी केन्द्रों में रंग-रोगन हेतु राशि जारी की गई थी। अभी 370 आंगनवाड़ी केन्द्रों में रंग रोगन का कार्य पूर्ण हो चुका है। शासन से प्राप्त राशि से कार्यकताओं ने आंगनवाड़ी केन्द्रों को बेहतर तरीके से सुसज्जित किया है।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण