स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन के सागर रोड़ पर बापू आश्रम के पीछे पीआईयू विभाग द्वारा अनुसूचित जाति सीनियर बालिका का 50 सीटर छात्रावास बनाया जाना है। लेकिन इस शासकीय जमीन पर जर्जर भवनों में तीन से चार परिवार निवास कर रहे थे ।जिनको कई बार नोटिस देने के बाद भी उन्होंने इन शासकीय भवनों को खाली नहीं किया।
शाम को एसडीएम एलके खरे और तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन के पंजे से इन जर्जर भवनों को जमींदोज कराया और इस सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल ने बताया कि इस भूमि पर 50 सीटर सीनियर बालिका अनुसूचित जाति का छात्रावास बनाया जाना है। पर सरकारी जर्जर भवनों में कुछ लोग नोटिस देने के बाद भी यह जगह नहीं छोड़ रहे थे तो आज मौके पर पहुंच कर उनको समझाया। वही इन भवनों को जेसीबी मशीन की मदद से जमीदोज कराया गया है।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच