Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहम्मद हुसैन रिपोर्टर



• थाना राजगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
• दो पहिया वाहन चोर गिरोह पुलिस गिरफ्त मे
• लगभग 8,00,000 रूपये किमती के कुल 10 दो पहिया वाहन बरामद
• धार, झाबुआ व इंदौर से चोरी किये वाहन बरामद विगत दिनो माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन द्वारा सम्पुर्ण मध्यप्रदेश मे वाहन चोरी करने वाले अपराधियो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया था, जिस पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार, श्री आदित्य प्रतापसिहं व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा निर्देशित किया गया जिसके तारतम्य मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर रामसिंह मेड़ा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी राजगढ़ कमलसिंह पंवार द्वारा क्षेत्र मे मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया व दिनांक 08.12.2022 को मुखबीर सुचना पर आऱोपी 01. मगन पिता नानबु अजनार जाति भील उम्र 19 साल निवासी बोर डाबरा थाना गंधवानी व 02. सन्तोष पिता समरिया डावर जाति भीलाला उम्र 21 वर्ष निवासी नरवाली थाना टाण्डा को कुक्षी नाके के पास से गिरफ्तार कर थाना राजगढ़ क्षेत्र से चोरी गई अपाचे मोटर सायकल जप्त की गई तथा आरोपीयो से पुछताछ की गई जिसमे आरोपीयो द्वारा राजगढ़, मनावर, निसरपुर, गंधवानी, पेटलवाद व इंदौर से कुल 10 मोटर सायकल चोरी करना बताया, दोनो आऱोपीयो से कुल 10 मोटर सायकल किमती 8,00,000/- रूपये की बरामद की गई । सम्पुर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी राजगढ़ कमलसिंह पंवार, चौकी प्रभारी तिरला सउनि रविन्द्र चौधरी, सउनि रामसिंह हटीला, प्र आऱ विपिन, प्र आऱ सिरदार, आर लाखन, सत्यपाल, विरेन्द्र, व सुनिल का सराहनीय योगदान रहा ।

सुचि जप्त वाहन

  1. थाना राजगढ़ के अप क्र 567/22 मे टीवीएस अपाचे मोटर सायकल सफेद रंग की
  2. थाना राजगढ़ के अप क्र 477/22 मे हिरो एच एफ डिलक्स मोटर सायकल
  3. थाना कुक्षी के अप क्र 529/21 मे टीवीएस अपाचे मोटर सायकल निले रंग की
  4. थाना बाग क्षेत्र से चोरी गई एक सीडी डिलक्स मोटर सायकल काले रंग की
  5. थाना मनावर के अप क्र 853/2020 मे हिरो एच एफ डिलक्स मोटर सायकल
  6. थाना गंधवानी के अप क्र 292/21 मे हिरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल
  7. थाना पेटलावद झाबुआ के अप क्र 420/22 मे होण्डा सीबी शाईन मोटर सायकल
  8. थाना खजराना इंदौर के अप क्र 1118/22 मे बजाज पल्सर 200 सीसी मोटर सायकल
  9. थाना राजेन्द्र नगर इंदौर के अप क्र 75/22 मे बजाज पल्सर 160 सीसी मोटर सायकल
  10. थाना देपालपुर इंदौर के अप क्र 198/22 मे हिरो सीडी डिलक्स मोटर सायकल