मोहन शर्मा रिपोर्टर


गुना। स्वाबलंबी भारत अभियान के तहत जिला रोजगार सृजन केंद्र का शुभारंभ 12 दिसंबर को किया जा रहा हे। केंद्र राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय पर खुलेगा। शुभारंभ कार्यक्रम शासकीय स्नातोक्तर महाविधालय में आयोजित किया जाएगा। स्वाबलंबी भारत अभियान समिति तत्वाधान में कार्यक्रम सोमवार को दोपहर 3.30 बजे होगा। इसको लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें समिति के सदस्यों को आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श कर रूप रेखा तैयार की गई। बैठक में बताया गया कि मध्य प्रदेश के 16 जिलों में यह सृजन केंद्र का शुभारंभ होने जा रहा हे। जिसमें गुना जिला भी शामिल हे।
सृजन केंद्रों का उद्देश युवाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए स्व रोजगार से जोड़ना हे। बैठक में नारा दिया गया गांव शहर की एक पुकार उधिमिता और स्वरोजगार। कार्यक्रम को सफल बनाने समिति सदस्यों को दायित्व सौंपे गए। बैठक में मुख्य रूप से मजबूत सिंह, प्रमोद दुवे, प्राचार्य वी पी तिवारी, प्रचार प्रमुख विकास जैन नखराली, सौरभ पराशर, सुधाकर शर्मा, आशीष मंगल, संजय शर्मा, जगमोहन शर्मा, सुभम जैन आदि उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है