Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्रदेश के सहकारिता तथा लोक सेवा प्रबन्धन विभाग के मंत्री श्री अरविंद सिंह भदोरिया का शुक्रवार को हरदा आगमन हुआ।

हरदा मे आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास  मंत्री श्री कमल पटेल के द्वारा मंत्री श्री भदौरिया का स्वागत किया गया, सुप्रसिद्ध कथावाचक पूजनीय जया किशोरी जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आनंद लिया एवं व्यास गादी का  पूजन कर आशीर्वाद भी लिया।

तय कार्यक्रम के अनुसार सर्किट हाउस में मंत्री श्री भदोरिया ने कलेक्टर  ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक  मनीष अग्रवाल से जिले की कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। उन्होने सहकारिता विभाग व लोक सेवा प्रबन्धन विभाग की योजनाओं की जिले में क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री गर्ग ने इस दौरान मंत्री श्री भदोरिया को बताया कि जिले में कृषि, सहकारिता, मछली पालन, उद्यानिकी सहित विभिन्न संबंधित विभागों की समस्याओं का ही स्थान पर निराकरण करने के उद्देश्य से क्लस्टर स्तर पर ‘‘वसुमता कैम्प’’ आयोजित किये जा रहे है। उन्होने क्लस्टर क्रेडिट कैम्प, जीवनम् स्वास्थ्य शिविर, जल ज्योतिर्मय समाधान शिविर के बारे में सहकारिता मंत्री श्री भदोरिया को बताया।
पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने मंत्री श्री भदोरिया को बताया कि जिले की महिलाओं व किशोरी बालिकाओं को सायबर अपराधों के प्रति जागरूकता संबंधी प्रशिक्षण देकर ‘‘सायबर सखी’’ के रूप में चिन्हित किया गया है। ये सायबर सखियां अपने-अपने गांव व शहर में अपने आसपास की अन्य महिलाओं व बालिकाओं को सायबर अपराधों से बचाव के संबंध में शिक्षित करती है। पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने मंत्रीजी को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के संबंध में भी जानकारी दी। सहकारिता मंत्री श्री भदोरिया ने सायबर सखी अवधारणा, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, वसुमता शिविर सहित अन्य नवाचारों के लिये जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और कहा कि वर्तमान में सायबर अपराध लगातार बढ़ रहे है, विशेषकर महिलाओं को इन अपराधों से बचाव के लिये जागरूक किये जाने की अत्यन्त आवश्यकता है।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍