
टिमरनी विकासखंड के ग्राम भादूगांव निवासी राजेश यादव के द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई थी शिकायतकर्ता राजेश यादव ने ग्राम भादूगांव, अंधेरीखेड़ा से भारी मात्रा में पोकलेन ,जेसीबी, एवं डपरों के माध्यम से अवैध उत्खनन कर मुरूम निकाली जा रही है। सूचना देने के बाद भी खनिज विभाग कार्यवाही नहीं कर रहा है। जिसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायतकर्ता के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी।

शिकायत निराकरण हेतु हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग के द्वारा कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया था संयुक्त कलेक्टर डीके सिंह प्रभारी अधिकारी खनिज विभाग के द्वारा शिकायत निराकरण हेतु रहटगांव प्रभारी तहसीलदार महेंद्र चौहान को आदेशित किया गया।

जिस पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी तहसीलदार महेंद्र चौहान से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भादू गांव निवासी राजेश यादव की शिकायत पर ग्राम अंधेरी खेड़ा मुरूम खदानों की मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है खनिज विभाग के द्वारा खदानों के समतलीकरण के लिए जो आदेश पारित किए गए हैं उनकी विधिवत जांच कर मौके पर पंचनामा बनाकर जांच प्रतिवेदन उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है। ज्ञात हो अंधेरीखेड़ा गांव के दर्जनों आदिवासियों के द्वारा अपने खेतों को ओने पौने दाम पर लीज पर देकर खनिज विभाग से सांठगांठ कर अवैध उत्खनन करने वाले लोग पोकलेन, जेसीबी ,एवं डंपरो के द्वारा करोड़ों रुपए की मुरूम का अवैध तरीके से उत्खनन कर प्रशासन को राजस्व हानि पहुंचाने में लगे हैं। देखना होगा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद जिला प्रशासन अवैध मुरूम खदानों पर क्या कठोर कार्यवाही करता है।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना