Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक नायक रिपोर्टर

कटनी – बरगी व्यपवर्तन परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन अंडरग्राउंड टनल के अप स्ट्रीम एवं डाउन स्ट्रीम टनल में चल रहे कार्य का निरीक्षण गुरूवार दोपहर कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा किया गया। स्लीमनाबाद अप स्ट्रीम टनल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कंपनी के अधिकारियों प्रोजेक्टर मैनेजर, एडिशनल जनरल मैनेजर, एस.डी.ओ, दिल्ली मेट्रो के सलाहकार सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति मे प्रोजेक्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

कंपनी के अधिकारियों द्वारा प्रोजेक्ट के टेंडर, टनल की लंबाई कैनाल निर्माण, उपलब्ध मशीनरी एवं कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों के संबध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कैनाल का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। टनल का कार्य अपस्ट्रीम में लगभग 3.6 किलोमीटर तथा डउनस्ट्रीम में 5.2 किलोमीटर का पूर्ण हो चुका है। लगभग 3 किलोमीटर का कार्य बाकी है। कार्य पूर्ण होने के पश्चात ही पानी दिया जा सकेगा। शेष बचे स्थल के निर्माण हेतु हो रही दिक्कतों की जानकारी चाहे जानें पर अधिकारियों द्वारा भू-अर्जन की प्रक्रिया के संबंध में अवगत कराया।

अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में बरगी डेम का पानी सिहोरा तक आ चुका है तथा सिहोरा के पास पानी को ब्लाक कर दिया गया है। बैठक के दौरान वर्षवार कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान वर्ष 2016 से कार्य निरंतर चालू होने एवं कार्य के दौरान ग्रेविटी में पानी की अधिकता होने के कारण कार्य करने में परेशानियों का सामना होने जानकारी दी गई। इस दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कैनाल एवं पानी के बहाव को रोकनें हेतु बनाये गए बड का निरीक्षण किया जाकर कार्य के दौरान सुरक्षा के पूर्ण संसाधनों को दृष्टिगत रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गए।

बहोरीबंद के खिरहनी ग्राम पहुंचकर डाउन स्ट्रीम टनल में चल रहे कार्य का निरीक्षण

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा तहसील बहोरीबंद के खिरहनी ग्राम स्थित डाउन स्ट्रीम टनल का निरीक्षण किया गया। लोको ट्रेन में कंपनी के अधिकारियों के साथ 5 किलोमीटर का सफर तय कर निर्माणाधीन स्थल पहुंचकर कराये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान टनल बोरिंग मशीन का निरीक्षण किया जाकर उसकी कार्यपद्धति को जाना। क्राउड वाटर के प्रेशर एवं अधिकता के कारण कार्य में आनें वाली परेशानियों से रूबरू हुए।

टनल निर्माण मार्ग में आनें वाले भू स्वामियों से किया संवाद

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा निरीक्षण के दौरान स्लीमनाबाद निवासी सोनू यादव के घर पहुंचकर उसके मकान को देखा एवं टनल निर्माण कार्य के कारण आई दरार हेतु नियमानुसार मुआवजा प्रदान कराने अथवा नवीन मकान बनाकर दिये जानें के निर्देश उपस्थित एन.वी.डी.ए. के अधिकारियों को दिए। क्षेत्रीय निवासी मुन्नीलाल कुशवाहा एवं गौरीशंकर साहू के मकान का निरीक्षण कर नियमानुसार मरम्मत की कार्यवाही करने के निर्देश भी कलेक्टर अवि प्रसाद ने दिए । इस दौरान एस.डी.एम संघमित्रा गौतम सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।