जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने यात्रा को सागर से किया रवाना ।
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी




25 दिसंबर सुशासन दिवस पर अटल जी की जन्म जयंती के दिन दिल्ली में होगा यात्रा का समापन
नरसिंहपुर से दिल्ली की ओर 20 दिवसीय साइकिल यात्रा चिकित्सक वरिष्ठ समाजसेवी डॉ अनंत दुबे, एवं साइकिल यात्री देवेंद्र दुबे, बृजेश पटेल द्वारा निकाली जा रही है आज शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने इस यात्रा के लिए चंद्र पार्क से मालथौन के लिए रवाना किया।
यह यात्रा 20 दिन के अपने कालखंड में 90 चौपालों के माध्यम से समाज में मुख्य रूप से तीन विषयों प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण एवं संवर्धन, नशा मुक्त समाज निर्माण को लेकर जन जागरण करने का प्रयास करेगी। विभिन्न स्थानों पर चौपाल एवं संवादों का आयोजन स्वैच्छिक संगठनों एवं विभिन्न समाजसेवियों के माध्यम से किया जाएगाl इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी सुदेश तिवारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…