Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी तथा विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने सुल्तानगंज में पांच करोड़ रू से अधिक राशि के कार्यो का किया भूमिपजन और लोकर्पण
सुल्तानगंज में चार करोड़ रू से बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन सुल्तानगंज

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी तथा सिलवानी विधायक रामपाल सिंह द्वारा सुल्तानगंज में आयोजित कार्यक्रम में लगभग चार करोड़ रू से अधिक राशि के विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया तथा एक करोड़ 32 लाख रू से अधिक राशि के कार्यो का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि लोगों के विकास और कल्याण के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। लोगों को इलाज के लिए परेशान ना होना पड़े, उन्हें पास में ही इलाज मिल जाए इसके लिए नए-नए अस्पताल, स्वास्थ्य संस्थाएं खोली जा रही हैं। सुल्तानगंज में जल्द ही चार करोड़ रू की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भव्य भवन बनकर तैयार होगा। जिसमें इलाज की सभी सुविधाएं मिलेंगी। लोगों को सागर या कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के अनेक गॉवों में भी नवीन स्वास्थ्य केन्द्र बनाए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग की चिंता करते हुए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। चाहे किसान सम्मान निधि की बात हो, किसान कल्याण योजना की बात हो, गरीबों को राशन देने की बात हो, संबल योजना की बात हो, लाड़ली लक्ष्मी योजना की बात हो, सामाजिक सुरक्षा पेंशनों की बात हो। उन्होंने कहा कि गरीबों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिसमें पांच लाख रू तक का निजी अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं। हमारा मध्यप्रदेश आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है। प्रदेश में तीन करोड़ 20 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।
क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह ने कहा कि सुल्तानगंज क्षेत्र विकास के किसी भी मामले में पीछे नहीं रहेगा। यहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, नियमित विद्युत आपूर्ति हो, लोगों को आवागमन में परेशानी ना हो, रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हों, इसके लिए वह क्षेत्र में निरंतर विकास के काम किए जा रहे हैं। आज यहां तीन करोड़ 99 लाख रू की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास किया गया है। यहां 30 बिस्तर का अस्पताल बनेगा। इसके बन जाने से लोगों को इलाज के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा, यहीं उनका इलाज होगा। सिलवानी विधानसभा के हर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गॉव-गॉव को मुख्य मार्गो से जोड़ा जा रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और विकास को भी गति मिलेगी।
विधायक रामपाल सिंह ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों की चिंता करते हुए उनके लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के पक्के घर का सपना पूरा किया जा रहा है। सरकारी राशन दुकानों से खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। गॉवों में जल जीवन मिशन के माध्यम से टोंटी से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2 योजना के तहत बेटियों को कॉलेज की पढ़ाई करने पर 25 हजार रू की राशि दी जा रही है। सिंचाई का रकबा बढ़ाया जा रहा है। खेती के विकास और किसानों की आमदानी बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।
इन कार्यो का किया गया भूमिपूजन और लोकार्पण
सुल्तानगंज में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी तथा विधायक रामपाल सिंह द्वारा 399.23 लाख रू लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, पांच लाख रू लागत से बनने वाले अनुसूचित जनजाति भवन, 05 लाख रू लागत से बनने वाले संत रविदास भवन और विद्युत सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि हेतु अतिरिक्त कार्य का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही उन्होंने 99.63 लाख रू की लागत से निर्मित नवीन विश्राम गृह भवन, 25 लाख रू की लागत से निर्मित मंगल भवन, चार लाख रू लागत से निर्मित कॉमन सर्विस सेंटर भवन तथा 3.83 लाख रू की लागत से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया। इस अवसर अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।