लोकेशन सागर
दिनांक 9/12/22
सागर सफलता की कहानी बृजेश दुबे
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

बृजेश दुबे अपनी स्वयं की दुकान खोलने का सपना लिए बैठे थे। उन्होंने अपना यह सपना प्रधानमंत्री स्व निधि योजना का लाभ लेकर पूरा किया है।
सागर नगर निगम क्षेत्र निवासी बृजेश दुबे कोरोना कॉल में अपने घर पर ही छोटी सी महिला श्रृंगार की दुकान प्रारंभ की। गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें योजना अंतर्गत बीस हजार रुपए की राशि का चेक भी प्रदाय किया गया। योजना का लाभ लेने के उपरांत वे काफी प्रफुल्लित नजर आए। साथ ही पूरा परिवार भी काफी खुश हैं।
प्रधानमंत्री स्व निधि योजना की प्रशंसा करते हुए बृजेश दुबे बताते हैं कि इस योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं ने अपना स्वयं का रोजगार स्थापित किया है और वह आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…