बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर

मैहर। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कई वर्षो से काबिज एमएसडी को उखाड़ फेंककर अपनी सरकार बनाई वहीं गुजरात और हिमाचल पदेश में अपनी दस्तक देते हुए वोट हासिल कर अब देश की राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। इसी की खुशी व्यक्त करते हुए आज इंजी पुष्पेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नगर में रैली निकाली गई जिसमें काफी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकता उपस्थित रहे।
आम आदमी पार्टी के जिला संगठन मंत्री इंजी पुष्पेन्द्र सिह ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जो कहा है कि हम जो कहते है वो करते भी है और करके भी दिखा दिया है। इसी के चलते आज हम इसलिए एकत्र हुए है कि एमसीडी की जीत एवं गुजरात और हिमाचल में हम जहां जीरो थ्ो वहां पर 13 प्रतिशत वोट हासिल किया है। दिल्ली में जहां आज 15 साल से एमसीडी में कुशासन चल रहा था वहां पर उसे उखाड़ कर फेंक दिया है जिससे यह साबित हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी को कोई हरा सकता है तो वह आम आदमी की पार्टी है।
हम बात करे गुजरात की तो वहां की जनता ने इतना प्यार दिया है कि आज आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। श्री सिह ने कहा कि आज से 1० पहले हमारी पार्टी का गठन हुआ था और आज राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। इसी तर्ज को लेकर हम अब मध्य प्रदेश में मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेंगे । मै जनता को संदेश देना चाहता हूं कि प्रदेश के आप लोगों को विकल्प के रूप आम आदमी पाटी मिल चुकी है। अब आम आदमी की पार्टी को अपना सहयोग देकर देश की नंबर वन पार्टी बनाना है।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से सैयद सलाउद्दीन, राकेश बसंल, रामजस पटेल, उमेश चौधरी, राजभान सिंह, साकिब अली, गौरव त्रिपाठी, शलेन्द्र सिंह, राजेन्द्र जैसवाल, प्रदीप साकेत, राघवेन्द्र अहिरवार, अमन शुक्ला, सिया चौधरी, तेजराम पाठक, रामा आशीष, मेनिका बंसल, ममता कुशवाहा, गायत्री चौधरी आदि कार्यकता उपस्थित रहे।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…