Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

उक्त मामले को लेकर कलेक्टर से मिले खमरिया जनपद सदस्य विनोद तिवारी

बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर

सतना – रामपुर बघेलान जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गढ़वा खुर्द में शासकीय समुदायिक भवन के अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
मामले की गंभीरता को समझते हुए खमरिया जनपद पंचायत सदस्य विनोद तिवारी जी ने जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा जी से मुलाकात कर पत्र के माध्यम से राजेंद्र सिंह के द्वारा शासकीय समुदायिक भवन पर 10 वर्षों से किए गए अवैध कब्जे को लेकर चर्चा की, श्री तिवारी ने बताया कि अतिक्रमण कारी राजेंद्र सिंह पर राजस्व विभाग की जांच में दोषी पाए जाने व बेदखली नोटिस के बाद भी उक्त शासकीय समुदायिक भवन का अतिक्रमण आज दिनांक तक मुक्त नहीं हो पाया है ।
लगातार 10 वर्षों से शासकीय समुदायिक भवन पर राजेंद्र सिंह के अवैध कब्जे से ग्राम पंचायत गढ़वा खुर्द का संचालन समुदायिक भवन पर नहीं हो पा रहा है।
जिसको लेकर जिले के कर्तव्यनिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग वर्मा जी ने अस्वस्थ किया है कि जल्द ही अतिक्रमण कारी राजेंद्र सिंह से समुदायिक भवन मुक्त करा लिया जाएगा।

मामले पर एक नजर– न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी महोदय रामपुर बघेलान जिला सतना के प्रकरण क्रमांक 028/बी-121/2020-2021 आदेश दिनांक-02/01/2021 में गढ़वा खुर्द स्थित शासकीय समुदायिक भवन को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश पारित किया गया था एवं जिसके परिपालन में तहसीलदार कोटर द्वारा दिनांक 24/11/2022 को पत्र क्रमांक 365/ प्रवा0/तह0/2022 को बेदखली का नोटिस अतिक्रमण कारी राजेंद्र सिंह को दिया गया था उक्त नोटिस की तामिली दी 25/11/2022 को करा ली गई थी। और नोटिस में 3 दिवस के अंदर स्वतः समुदायिक भवन को खाली कराने को कहा गया था, अन्यथा प्रशासन द्वारा अतिक्रमण किए गए शासकीय परिसर को खाली कराया जाना था।
लेकिन आज दिनांक तक शासकीय सामुदायिक भवन का अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सका है अतिक्रमण राजेंद्र सिंह पर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मेहरबान है और जानबूझकर अतिक्रमणकारी राजेंद्र सिंह से शासकीय समुदायिक भवन खाली नहीं कराया पाये।

इनका कहना है – उक्त मामले की सुनवाई कर ली गई है उसके पास कुछ नहीं है स्थगन वगैरह भी नहीं है अब हम उसे हटा सकते हैं मेरे द्वारा तहसीलदार साहब को बता दिया गया है एक-दो दिन में उक्त शासकीय परिसर से अतिक्रमण मुक्त करा लिया जाएगा।
एसडीएम रामपुर बघेलान