Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो से मुकेश अम्बे

फिल्म का गाना है ,,,,
**क्या हुआ तेरा वादा , शिखर धाम रोड बनाने का शिवराज मामा **
घोषणा को 12 साल पूर्ण होने के बाद भी आज भी नही बना 3.50 किलो मीटर की शिखर धाम का पहुंच मार्ग ,
पैसा एक्ट ,के तहत प्रदेश के मुखिया हाल ही में चाचरीया जिला बड़वानी में आए थे , नही याद आई उनको अपनी घोषणा ।

तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ और वर्तमान मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह दोनो कर चुके है रोड बनाने की घोषणा ।
परंतु आज भी कच्ची रोड की समस्या का सामना कर रहे है श्रद्धालु ।

निमाड़ का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल और लाखो श्रद्धालुओ की आस्था का केंद्र नागलवाड़ी शिखरधाम स्थित भिलट देव मंदिर पहुंच मार्ग मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी आज तक नही बन पाया है।
हजारों के तादाद में आते प्रतिदिन श्रद्धालु
शिखर धाम पर भिलट देव के दर्शन करने के लिए हजार की संख्या के आते है भक्तगण ,परंतु यहां रोड नही बनने की वजह से वाहनों को चढ़ाने एवं उतारने में खासी परेशानियां होती है ।
लूनिया घाट पर हो चुके है बड़े हादसे
शिखर धाम की पहली चढ़ाई, लूनिया घाट पर कच्चे रास्ते ,और लंबी चढ़ाई के वजह से यहां दो बार बड़े हादसे भी हुए थे ,जिसमे कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और सैकड़ों में घायल भी हुए थे ।
आज लोहारी ग्राम जिला खरगोन के श्रद्धालुओं भी कच्चे रोड और बड़ी खाई के डर के कारण पूरा परिवार शिखर धाम पर पैदल घाट चढ़ने पर मजबूर हुए है ,,और उन्होंने प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान से विनीत और निवेदन भी किया की जल्द से जल्द रोड को बनाया जाए ।
**प्रतिदिन होता है निशुल्क भंडारा **
नागलवाड़ी शिखर धाम पर सप्ताह के सातों दिन निशुल्क भंडारा होता है ,जिसको हजारों की संख्या में भक्तगण इस शिखर धाम पर आकर भंडारा प्रसादी ग्रहण करते है ,और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर इच्छा स्वेच्छा से भंडारा भी करवाते हैं।
पुजारी श्री राजेंद्र बाबा ने बताया की मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान वनवासी यात्रा के दौरान 2010 में नागलवाड़ी शिखर धाम जिला बड़वानी पर आए थे , उसी दिन उन्होंने मंदिर शिखर धाम का पक्का रोड बनाने की घोषणा भी मंच से की थी परंतु 12 साल पूर्ण होने के बाद भी मंदिर शिखर का रोड नही बना ,जिससे शिखर धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं को कच्चे रोड की समस्या का सामना आज भी करना पड़ रहा है ।आए दिन गाड़ियां कच्चे रोड के कारण गिरती और फिसलती रहती है ,,