Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक का जन्मदिन फल वितरित कर एवं पौधारोपण कर मनाया*
भिंड – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक का जन्मदिन निराश्रित भवन पर मनाया। सर्व प्रथम कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने मंदिर में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर जिले एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री पाठक का जन्मदिन निराश्रित भवन पर बुजुर्गों को फल बांटकर एवं पौधारोपण कर मनाया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया एवं शेरू पचौरी ने कहा कि आज हम सब कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों लोगों को फल बांटकर एवं पौधारोपण कर युवा नेता अतुल पाठक का जन्मदिन मनाया एवं मांगलिक कार्यों की शुरुआत पौधारोपण के साथ करना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया एवं कहा कि हर किसी को अपने शुभ दिन पर पौधारोपण करना चाहिए क्योंकि पौधारोपण पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष डिंपल दीक्षित एवं लवकुश परिहार, मंडल मंत्री खान, मंडल कोषाध्यक्ष आशीष जैन, मंडल कार्यालय मंत्री नरेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सरजन सिंह नरवरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754