Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

परासिया में सरपंच संघ के बैनर तले बने सरपंचों के संगठनों में दरार आने के बाद अनेकों ग्राम पंचायत के निर्वाचित सरपंचों ने सरपंच एकता संघ में अपना विश्वास जताते हुए नया सरपंच संगठन बना लिया है। जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। सरपंचो के लिये गठित सरपंच संघ दो माह के भीतर दो फाड हो गया ।अधिकांश सरपंच अब सरपंच एकता संघ मे शामिल हो गये है। गौरतलब है कि परासिया ब्लाक मे 91 ग्राम पंचायत है ।जिनके नवनिर्वाचित सरपंचो की परिचय बैठक दो माह पूर्व कोसमी मंदिर परिसर में बुलाई गयी थी। जहां पर सरपंच संघ के अध्यक्ष का मनोनयन कर लिया गया। बैठक की सूचना अध्यक्ष की रेस में शामिल सरपंचो को नही दी गई। जिसके कारण असंतोष पनपने लगा। 4 दिसंबर को एक निजी लान में सरपंच एकता संघ की बैठक की गई ।जिसमें 52 सरपंच शामिल हुये।बैठक का संचालन जनपद अध्यक्ष आशा अशोक आम्रवंशी तथा जनपद सभापति कृपाल शाह ने किया। सरपंच एकता संघ अध्यक्ष के लिये विपिन श्रीवास्तव का नाम प्रस्तावित किया गया ।जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। सरपंच संघ गठन को लेकर क्षेत्र की राजनिति गरमा गई है। सरपंच संघ अध्यक्ष राजू पवार ने इसे साजिश बताया है ।वही सरपंच एकता संघ के अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि नवनिर्वाचित सरपंच अपने हितो एवं अधिकार की रक्षा के लिये निर्णय लेने के लिये स्वतंत्र है ।लोकतंत्र में संगठन बनाने और उसमें शामिल होने का अधिकार सभी को है। ज्ञात हो कि विपिन श्रीवास्तव इसके पहले भी सरपंच और जनपद प्रतिनिधि रह चुके है ।सबसे कम उम्र का सरपंच होने का रिकार्ड उनके नाम है।