Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सिलवानी में केन्द्रीय विद्यालय खुलबाने स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी एवं सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत को दिया मांग पत्र

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन सिलवानी

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन । सिलवानी में आपके दवारा पूर्व में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय की कक्षाएं अभी प्रारंभ नहीं हुई है केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने आपके दवारा स्वीकृत रेशम केन्द्र की 10 एकड़ जमीन को उनके मापदण्ड अनुसार नहीं पाया है।
अब उनके मापदण्ड अनुसार निम्न प्रस्ताव अनुसार स्वीकृत कराने की कृपा नवीन भवन निर्माण के लिए
(अ) कृषि उपज मण्डी की 8.75 एकड़ भूमि जो सिलवानी रानीपुरा पक्के मार्ग पर स्थित है अथवा शासकीय कृषि भूमि की 5 एकड़ जमीन छात्र छात्राओं की शिक्षा एवं उनके हित में केन्द्रीय विद्यालय को हस्तांतरित कराने की कृपा करें। कक्षाएं प्रारंभ कराने हेतू अस्थाई भवन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी के अतिरिक्त 5+2 =7 कक्ष एवं बालक प्राथमिक शाला के रिक्त 16 का उपलब्ध किए जा सकते हैं संगठन की सहमति मिलने पर आप शिक्षा विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलाने की कृपा करें। केन्द्रीय कर्मचारियों की संख्या निम्नानुसार है:-
सिलवानी में पोस्ट आफिस एवं 26 ग्राम पोस्ट आफिस के कर्मचारी एंव परिवार दूरसंचार सेवा में बी.एस.एन.एल., एयरटेल, आईडिया, जियो, वोडाफोन आदि के कर्मचारी एवं परिवार राष्ट्रियकृत बैंक एस०बी०आई० सिलवानी शाखा सियरमऊ एवं शाखा सिमरिया, सियरमऊ सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया पंजाब नेशनल बैंक आदि के कर्मचारी एवं उनके परिवार।
भूतपूर्व सैनिक एवं वर्तमान में तीनों सेनाओं में कार्यरत कर्मचारी एवं परिवार,वर्तमान में सेना में भर्ती तथा अग्नि सैनिक भर्ती के कर्मचारी एवं परिवार रेल विभाग के सेवानिवृत्त एवं वर्तमान में कार्यरत कर्मचारी एवं परिवार उपरोक्त अनुसार केन्द्रीय विद्यालय संगठन का मापदण्ड पूरा होता है। अतः आपसे निवेदन है कि कलेक्टर रायसेन के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में प्रस्ताव श्रीमान उपायुक्त महोदय केन्द्रीय विद्यालय संगठन भोपाल को भिजवाकर सिलवानी में केन्द्रीय विद्यालय प्रारंभ कराने की कृपा करें।