Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुकेश अम्बे रिपोर्टर

आरोपियों, वाहन, बैंक व एटीएम की चेकिंग की
बड़वानी 11 दिसम्बर 2022/पुलिस महानिदेशक, म0प्र0 भोपाल के निर्देशानुसार व पुलिस महानिरीक्षक, ग्रामीण झोन, इन्दौर के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक, श्री दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा संपूर्ण जिले में एक साथ नाइट कांबिंग सर्च की गई ।
पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा नाइट कांबिंग गश्त में लगे पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को ब्रीफ कर रवाना किया । अपराधों पर प्रभावी नियत्रंण एवं गिरफ्तारी/स्थायी वारंट के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी व संपत्ति संबंधी अपराधी/ निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग एवं जिला बदर आरोपियों व बैक एटीएम बुथों की चेकिंग कर आम नागरिक में सुरक्षा की भावना जगाने के उददेश्यं से पूरे जिले के थाना क्षेत्रों में प्रभावी नाईट काम्बिंग सर्च की जाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है ।
इस प्रकार प्रदेश व्यापी औचक नाईट कॉम्बिंग सर्च के दौरान आरोपियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़वानी पुलिस द्वारा 68 गिरफ्तारी वारंट, 10 फरारी स्थायी वारंट, 02 ईनामी बदमाश, 10 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं 19 जिला बदर आरोपियों को चेक किया गया है। 168 संपत्ति संबंधी अपराधियों को चेक किया, 371 वाहनों की चेकिंग की गई साथ ही 67 बैंक एवं 61 ए0टी0एम0 बुथों की चेकिंग की गई। रात्रि कांम्बिंग के दौरान 01 आरोपी को अवैध स्प्रीट (जहरीली) शराब ले जाते पकड़ा एवं 05 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा।