ब्यूरो मुकेश अम्बे रिपोर्टर


विवरण- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बडवानी श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के थानो का समय- समय पर आकस्मिक निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में श्रीमान एस.डी.ओ.पी.श्री कमलसिंग चौहान अनुभाग सेंधवा द्वारा थाना नागलवाडी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। थाना भवन की साफ- सफाई व परिसर की साफ –सफाई उत्तम पायी गयी। थाने के शस्त्रागार, जप्ति माल,रिकार्ड रुम, बंदी गृह चेक करते व्यवस्थित होना पाया गया। थाने के रजिस्टर चेक करते पुर्ण होने पाये गये। थाना की अपराध समीक्षा ली गई, लंबित अपराधो का शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाने पर दरबार आयोजित कर सभी अधिकारियो व कर्मचारियो को समस्या,शिकायत के संबंध में पुछते किसी भी अधिकारी/ कर्मचारी द्वारा कोई समस्या व शिकायत नही होना बताया गया। सभी उपस्थित पुलिस स्टाफ निर्धारित गणवेश में मिले ।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण