Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्टेट हैड एम.पी.अभिषेक शर्मा

राजगढ़ जिले मे कॉम्बिंग गश्त के दौरान की गई बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही। जिला पुलिस के 07 राजपत्रित अधिकारियों सहित 573 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिया बड़ी कार्यवाही को अंजाम।
355 फरार स्थाई, गिरफ्तारी, जमानतीय वारंटियों की धरपकड़ के लिए सतत प्रयासों के चलते किये गिरफ्तार।178 गुंडे – निगरानी बदमाशों को कांबिंग गस्त मे किया चेक।
पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस महानिदेशक भोपाल श्री सुधीर सक्सेना (भापुसे) के निर्देशानुसार जिला राजगढ़ पुलिस द्वारा जिले में फरार इनामी गुंडे – निगरानी बदमाशों को चेक करते हुए, संपत्ति संबंधी अपराधियों, फरार स्थाई वारंटियों, गिरफ्तार वारंटियों, वसूली वारंटियों एवं जमानती वारंटियों के खिलाफ धरपकड़ कार्रवाई अभियान के तहत की जा रही लगातार कार्यवाही।विगत रात्रि मे श्री इरशाद वली (भापुसे) पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण झोन, जिला राजगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (भापुसे) के कुशल नेतृृत्व मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद (रापुसे) के मार्गदर्शन मे समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं समस्त थाना / चौकी प्रभारियों सहित 573 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा जिले मे फरार इनामी गुंडा- निगरानी बदमाशों को चेक करते हुए, सम्पत्ति संबंधी अपराधियों, फरार स्थाई वारंटियों, गिरफ्तार वारंटियों , वसूली वारंटियों, जमानतीय वारंटियों, जिला बदर, वसूली वारंटियों सहित अन्य आपराधों मे शामिल आरोपियों की चेकिंग की गई जिसमे 355 आरोपियों को जिले के सभी अनुविभाग एवं समस्त थाना व चौकी स्तर पर गिरफ्तार किये गये। 10 दिसंबर 2022 की रात्रि मे सम्पूर्ण मध्यप्रदेश सहित राजगढ़ जिले मे जिला पुलिस के द्वारा कांबिंग गस्त की गई जिसमे पूर्व से फरार चल रहे वारंटियों को मौके पर गिरफ्तार किये गये।
कांबिंग गस्त मे की गई कार्यवाही का विवरण:-
गिरफ्तार वारंटी:- 244
स्थाई वारंटी :- 93
फरार आरोपी:- 02
इनामी आरोपी :- 01
अन्य अपराधी:- 15
चेक किये जिला बदर :- 12
चेक किये गुंडे :- 108
चेक किये निगरानी बदमाश:- 70
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे श्री इरशाद वली पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण झोन, श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (भापुसे)पुलिस अधीक्षक, श्री मनकामना प्रसाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त अनुविभागीय अधिकारियों, थाना / चौकी प्रभारियों सहित 573 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सम्पूर्ण कार्यवाही मे अहम एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।