बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

जुन्नारदेव-: नगर के मुख्य मार्केट सड़क के किनारे सब्जी दुकानों के अतिक्रमण से आवागमन हमेशा बाधित होते रहता है । सड़क जाम की स्थिति निर्मित होती है। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई रहती है। इसी तरह पंडित दीनदयाल पार्क के सामने भी अतिक्रमण फल फूल रहा है। अतिक्रमणधारीयों के द्वारा अपनी मनमर्जी से दुकानो का संचालन किया जा रहा है । साथ ही पार्क के सामने अनेको फ्लेक्स भी लगे हुये है।जिसके चलते उक्त क्षेत्र में गंदगी की जाती है। जिससे भविष्य में पार्क में स्थित पं. दीनदयाल उपाध्यय की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। उपरोक्त अतिक्रमण हटाने की मांग का पत्र
भाजपा जिला मंत्री अमन सोनी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने नगर पालिका प्रशासन को सौंपा। श्री सोनी ने अपने पत्र के माध्यम से दोनों स्थल पर दुकानदार /सब्जी विक्रेताओं को अन्यत्र व्यवस्था बनाते हुए विस्थापन किऐ जाने की मांग की गई है। जिससे नगर में अतिक्रमण सहित आये दिन होने वाले विवाद ,ट्रैफिक जाम से क्षेत्र की जनता को निजात मिल सके।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है