मुकेश अम्बे रिपोर्टर

बड़वानी:- राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने सोमवार संसद के शीत कालीन सत्र में शून्यकाल के दौरान मध्यप्रदेश के धार जिले अंर्तगत खलघाट-मानपुर NH3 पर आए दिन होने वाली गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सरकार एवं विभागीय मंत्री के ध्यानाकर्षण में लाकर अविलंब समाधान करने का आग्रह किया।
सांसद डॉ. सोलंकी ने कहा कि खलघाट-मानपुर NH-3 के मध्य होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से न जाने कितनी माताओ ने अपने बेटों को, बहनों ने अपने भाइयों को, छोटे-छोटे मासूम बच्चों ने अपने माता-पिता व अन्य सगे सम्बन्धियों को खोया है, और यह स्थिति निरन्तर बनी हुई है।
सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के आंकड़ों के अनुसार लगभग 70% सड़क दुर्घटनाएं मनुष्य की गलतियों के कारण होती है और लगभग 3-4 % सड़क में गड्ढों एवं अन्य कमियों के कारण होती है।
इसी मार्ग के गणेश घाट पर एक किलोमीटर के दायरे में सैकड़ों दुर्घटनाएं हो चुकी है,जो कि निरंतर होने वाली घटनाओं का स्थान बन चुका है।
राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने बताया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार खलघाट-मानपुर (दूरी लगभग 70किलोमीटर) सड़क दुर्घटनाओं के विषय पर हुए एक अध्ययन अनुसार वर्ष 2016 से 2018 कुल 978 दुर्घटनाएं हुई जिसमें 1267 लोगो की मृत्यु हुई है । इसी दौरान 626 माइनर बच्चों एवं न जाने कितने नो-जवानों की जीवन लीला समाप्त हो गयी।
हाल ही में 17.07.2022 को महाराष्ट्र परिवहन की एक बस भी इसी रोड़ पर स्थित नर्मदा नदी में गिरने से लगभग 13 लोगों की मृत्यु हो गयी।
सांसद डॉ. सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र की जनता ने मुम्बई _ आगरा मार्ग के इस स्थान पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के साथ ही मार्ग की तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए कई बार मांग की है जो आज भी लंबित है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है