Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

सागर जिला में सरपंच 05 और पंच 2328 पदों पर चुनाव

पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत जिले में सरपंच के रिक्त 5 पदों और पंच के 2328 पदों के लिए चुनाव/उप चुनाव होंगे। इनमें जनपद पंचायत रहली के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजपुरी कला, बंडा में ग्राम पंचायत मजला, मालथौन में ग्राम पंचायत हरदौट और जनपद पंचायत देवरी की ग्राम पंचायत गौरझामर और कंजेरा में सरपंच के लिए चुनाव होंगे। इसी प्रकार पंच के रिक्त पदों में जनपद पंचायत सागर की ग्राम पंचायतों के अंतर्गत पंच के रिक्त पदों की संख्या 124, राहतगढ़ में 248, जैसीनगर में 299, रहली में 398, देवरी में 110, केसली में 57, बंडा में 281, शाहगढ़ में 129, खुरई में 238, मालथौन में 165 और बीना में पंच के 279 पदों के लिए पर चुनाव होंगे।