लोकेशन/ राहतगढ़
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अथक प्रयासों से विकासखण्ड राहतगढ़ मुख्यालय पर 29 दिसबंर को विशाल रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा है। रोजगार मेले राज्य एवं राज्य के बाहर की निजी क्षेत्र की 25 कंपनी उपस्थित होकर शिक्षित बेरोजगार आवेदकों का साक्षात्कार लेगी एवं वैतनिक रोजगार में स्थापित करेगी । इस विशाल रोजगार मेंले में 8000 से 30000 रूपये तक मासिक वेतन देने वाली कंपनियां प्रायमरी से स्नातकोत्तर शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदको का साक्षात्कार लेगी। रोजगार मेले में विभिन्न सेक्टर की कंपनी जैसे आटोमोबाइल, हेल्थ केयर, कंसट्रक्षन, एग्रीकल्चर, टेलीकाम बी.पी.ओ. सेल्स माकेटिंग, टेक्सटाईल, फाइनेंस आदि कंपनी शामिल होगीं।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*