ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

दंडित आरोपियों की रिकॉर्ड स्लिप तैयार करने में सागर जिला मध्य प्रदेश में अब्बल
पुलिस अधीक्षक ने दिए थे सभी दंडित आरोपियों की रिकॉर्ड स्लिप तैयार करने के निर्देश
(अंगुल चिन्ह) निरीक्षक शिवलाल चौधरी को पुलिस महानिदेशक ने भोपाल में किया सम्मानित
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा कर आरोपियों तक पहुंचने एवं उनको सजा दिलवाने में नवीन प्रयोग किए जा रहे हैं इसी तारतम्य में मई 2022 से दंड प्रक्रिया शिनाख्त अधिनियम 2022 लागू किया गया इसके तहत सभी आरोपियों की रिकॉर्ड स्लिप तैयार करना था उपरोक्त स्लिप तैयार करने हेतु पुलिस अधीक्षक सागर तरुण नायक द्वारा सागर जिले में पदस्थ उप अधीक्षक विजय भूमरकर अंगुल चिन्ह निरीक्षक शिवलाल को सभी आरोपियों की रिकॉर्ड स्लिप तैयार करने हेतु निर्देश किया जाकर स्वयं के निर्देशन में जिले मैं दंडित कुल आरोपी 2446 में से 2386 की रिकॉर्ड स्लिप तैयार करवाई गई जो मध्यप्रदेश में किसी भी जिले की सर्वाधिक संख्या है उपरोक्त कार्य हेतु प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना द्वारा प्रदेश में सर्वाधिक रिकार्ड स्लिप तैयार करने के परिणाम स्वरूप निरीक्षक अंगुल चिन्ह शिवलाल चौधरी को भोपाल में सम्मानित किया गया जिले में उक्त कार्य करने हेतु उप अधीक्षक फिंगर प्रिंट विजय भूमरकर , निरीक्षक शिवलाल चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक सागर अनुराग, पुलिस अधीक्षक सागर तरुण नायक द्वारा बधाई दी गई एवं भविष्य में भी इसी प्रकार लगन मेहनत से कार्य करने हेतु निर्देश दिए जिले के अन्य अधिकारियों द्वारा भी शिव लाल को बधाई दी गई है

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है