बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर






जिले के बदनावर में प्राची श्री होटल के संचालक नितीन नांदेचा के साथ हुई मारपीट की घटना व प्राची श्री होटल में की गई तोड़-फोड़ के विरोध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम के नेतृत्व में एसडीएम मेघा पंवार को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया गया हैं कि बदनावर निवासी नितीन पिता बसंतीलाल नांदेचा संचालक होटल प्राची श्री के मालिक के घर पर पहॅुच कर दत्तीगांव के समर्थकों द्वारा मारपीट की गयी हैं। तथा होटल प्राची श्री में तोड़-फोड़ भी की गयी हैं। मारपीट की घटना की शिकायत पुलिस थाना बदनावर पर की गई हैं। किंतु आरोपियों को अब तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किए हैं। आरोपियों से नितीन नांदेचा के परिवार को सुरक्षा देने की मांग भी की गई हैं। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि यदि पुलिस प्रशासन दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो तीसरे दिन से धरना आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर एवं एसपी महोदय को भी भेजी गयी हैं। ज्ञापन का वाचन वरदींचद माली ने किया। जिला पंचायत सदस्य अशोक डावर, प्रतिनिधि निर्देश सोनगरा,ईश्वरसिंह भाटबामनदा,दिग्विजयसिंह चुंडावत,जगदीश बना सनौली, प्रकाश निनामा,सुशील निगम नानूलाल,राधेश्याम,अर्पित नागर,ओम पटेल,विवेक शर्मा, अजीत गणावा,विनोद शर्मा , तुफानसीह,महेंद्रसिह, अर्जुनसिह,दीपू यादव, गजानंद पथरिया,जगदीश सेन, विनय कुशवाह,गब्बरसीह, अंकित विस्वकर्मा,आनन्दराम करोले,सीताराम गोयल,रमेश मिश्रा,बाबूलाल भाटी,गोपाल पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। उक्त जानकारी कांग्रेस मिडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है