स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन सिलवानी
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ



स्लग अहिंसा परर्मा धर्म कें पुजारी जैन समाज ने केंद्र व झारखण्ड सरकार के खिलाफ भरी हुंकार।
सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र को पर्यटन स्थल ना बनाने राष्ट्रपति के नाम
एसडीएम को दिया ज्ञापन।
पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल सहित ज्ञापन देने महिला पुरुष बड़ी संख्या
मे एसडीएम कार्यालय पहुचें
एंकर रायसेन जिले की तहसील सिलवानी जैन समाज के विष्व प्रसिद्व तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर को झारखण्ड सरकार के द्वारा पर्यटन स्थल बनाए जाने के निर्णय का बिरोध करने बड़ी संख्या में सड़क पर उतरी जैन समाज ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर पर्यटन स्थल बनाने का निर्णय तत्काल निरस्त करने की मांग की।जैन समाज के द्वारा
एसडीएम रवीश श्रीवास्तव को दिए गए ज्ञापन के दौरान पूर्व विधायक कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल सहित अन्य समाज के लोग भी मौजूद रहेे। व आम सभा को भी संबोधित किया ।
निर्णय का बिरोध करने व केंद्र व झारखण्ड सरकार को जैन समाज की
भावनाओं से अवगत कराने को लेकर श्रीतारण तरण जैन चैत्यालय से अखण्ड दिगंबर जैन समाज के द्वारा विशाल जुलुस निकाला गया। जो कि एसडीएम कार्यालय पहुंच कर समाप्त हो गया ।
सम्मेद शिखर तीर्थक्षेत्र को पर्यटन स्थल बनाए जाने के बिरोध में नारे लगाते हुए,हाथो में स्लोगन लिखी पटिटकाए रखे काले झण्डे लहलहाते हुए शामिल हुए।
एसडीएम कार्यालय परिसर में आम सभा भी आयोजित की गई। जिसे कि बाल ब्रम्हचारी सरिता दीदी, प्रहलाद किशोर जैन उदयपुरा, पूर्व विधायक व
कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, संदीप शर्मा, इमरान खान, संजय मस्ताना, कौशल कुमार जैन विभोर नायक संतोष जैन एडवोकेट सुमित तारण
राजेष पटेल उदयपुरा, जिनेश जैन सोडरपुर, सचिन जैन मेडीकल, पुनीत
समैया,अभिषेक सिंधई आदि ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने जैन समाज के विश्व प्रसिद्व तीर्थ क्षेत्र सम्मेद
शिखर को झारखण्ड सरकार के द्वारा पर्यटन स्थल बनाए जाने के निर्णय की
तीखी आलोचना करते हुए धर्म के साथ खिलवाड़ निरुपित किया । तथा केंद्र व प्रदेश सरकार से आग्रह करते हुए चेतावनी भी दी कि यदि सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र को पर्यटन स्थल बनाने का निर्णय वापिस नही लिया तो देशभर मेंआंदोलन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वक्ताओं ने राष्ट्रपति से मांग की है कि झारखण्ड सरकार के निर्णय को निरस्त किया जावे। जिससे कि जैन समाज की भावनाओं के साथ कुठाराधात ना हो सके। व धर्म की पवित्रता को बनाए रखा जा
सके। यह भी कहा कि देश सभी धर्मो का होता है। तीर्थ क्षेत्र पर जाने से
मन पवित्र व मनो कामना पूर्ण होती है। आमसभा का संचालन छिदामी लाल जैन नेकिया। जवकि आभार व ज्ञापन का वाचन जयबाबू जैन ने किया। जैन समाज के विष्व प्रसिद्व तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर को झारखण्ड सरकार के पर्यटन स्थल बनाने के निर्णय का बिरोध करने के लिए जैन समाज के आव्हाण पर नगर की हिंदु मुस्लिम सहित सभी धर्माे के लोग जुलुस में शामिल हुए।तथा पर्यटन स्थल बनाने का निर्णय वापिसि लिए जाने की पुरजोर मांग की ।
नगर के ज्ञात इतिहास में यह प्रथम अवसर है जव सभी धर्मोे लोग एक मंच पर, एक साथ सरकार के निर्णय का बिरोध करने के लिए मौजूद रहे ।
एसडीएम ने लिया ज्ञापन।——–
सम्मेद शिखर तीर्थक्षेत्र को पर्यटन स्थल बनाए जाने के झारखण्ड सरकार के निर्णय का बिरोध करने व निर्णय वापिस लिए जाने की मांग को लेकर निकाले गए जुलुस केे बाद आयोजित आम सभा की समाप्ति पश्चात एसडीएम रवीश श्रीवास्तव सहिष्णुता का परिचय देते हुए आमसभा स्थल पर पहुचें तथा राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन प्राप्त किया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है