स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन।मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाएं अब व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध होगी। सीएम जनसेवा के तहत दी जाने वाली निशुल्क सेवाएं मध्यप्रदेश के नागरिक सीएम हेल्पलाइन 181 पर एक फोन के माध्यम से मूल निवासी व आय-प्रमाण पत्र और खसरा, खतौनी बी-1, एवं नक्शा की नकल अप्रमाणित प्रति निशुल्क अपने व्हाट्सएप नम्बर पर तत्काल प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के तहत सेवा मात्र 10 रुपए में उपलब्ध कराई जा सकती है। उनमें लोकसेवा केंद्र, एमपी ऑनलाइन, एमपी भू-लेख के माध्यम से ली जाने वाली सेवाएं, खसरा, खतौनी बी-1, नक्शा की प्रमाणित प्रति एवं भू-अधिकार पुस्तिका के लिए 30 रुपए पहले पेज व अतिरिक्त पेज 15 रुपए के स्थान पर सीएम हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर मात्र 10 रुपए प्रति पृष्ठ घर बैठे प्राप्त कर सकते है। इन कार्यों के लिए कोई दस्तावेज देना नहीं होगा। स्थानीय निवास प्रमाणपत्र व आय प्रमाणपत्र के लिए मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
हितग्राहियों को 38 योजनाओं का मिलेगा फायदा….
सीएम जनसेवा के तहत हितलाभ एवं स्वीकृति-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में समारोह आयोजित कर जन-सेवा अभियान के स्वीकृति-पत्र तथा अभियान में शामिल 38 योजनाओं का हितलाभ संबंधित हितग्राहियों को प्रदान किया जाए।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप