Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत का है मामला

बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर

सतना➖ थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत जिगनहट गांव में कुछ दबंगों का आतंक इस क़दर बढ़ गया है , कि एक विधवा महिला जिसका कसूर मात्र इतना था कि वह अपने जमीन से रास्ता देने की इच्छुक नहीं थी।
क्योंकि जिस जगह से रास्ता लिया जा रहा था ।
उस जगह पर विधवा महिला का घर बना हुआ था, लेकिन अपने रसूख और गुंडागर्दी के दम पर न सिर्फ़ उस विधवा महिला के साथ मारपीट की गई, अपितु उस रास्ते पर आने वाले घर को भी दबंगों के द्वारा जमींदोज कर दिया गया। दबंगों ने अपना आतंक जारी रखते हुए खुलेआम गैंती, फावड़ा और सब्बर लेकर लाखों का घर में रखा सामान भी तोड़ डाला । महिला ने इस बात की शिकायत संबंधित थाना सिटी कोतवाली पहुंचकर की , लेकिन कोतवाल साहब ने मामले पर कोई गंभीरता नही दिखाई।
जिसकी वजह से गांव के दबंगों के हौसले आज भी बुलंद हैं।

वीडियो रिकॉर्डिंग में दिखा आतंक ➖ महिला के साथ हुई इस बर्बरता का वीडियो गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा अपने मोबाइल में कैद कर लिया गया था। जिसको देखने पर दबंगों के आतंक को अनदेखा नहीं जा सकता था।
लेकिन “जब सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का” घटनाक्रम के सभी वीडियो फुटेज कोतवाल साहब को देने के बाद भी किसी भी तरह की कोई कार्यवाही इन दबंगों पर ना होना कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है।
जहां पर इन दबंगों के आगे कानून असहज और असहाय नजर आ रहा है।

विधवा महिला की आप बीती➖ जिगनाहट गांव की निवासी अंजना चौधरी पत्नी स्वर्गीय रामरूप चौधरी मैं हमारे संवाददाता से बात करते हुए बताया कि गांव के ही दिनेश, सतीश, मनीष, विनय, राजाभैया, उमेश,नीरज, अंकित एवं उनके साथ सामिल महिलाओं के द्वारा मेरे घर को जबरदस्ती गिरा दिया गया और उस पर रखे सामान को भी तोड़फोड़ दिया गया।
मेरे मना करने के बाद भी मेरे साथ मारपीट की गई और सतीश चौधरी जो प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग में लगे बोलेरो कार से कुचल देने की धमकी देता रहा।
जब राजस्व विभाग के द्वारा मेरे हक में फैसला दिया गया तो अब इस तरह की गुंडागर्दी की जा रही है लेकिन मेरे द्वारा थाने में आवेदन देने पर किसी प्रकार की शिकायत नहीं लिखी गई है।

इनका कहना है थाना सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी जी के द्वारा बताया गया कि मामला जमीन में रास्ते को लेकर है मामले को संज्ञान में लेकर विवेचना की जा रही है जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।
एम.एस. उपाध्याय थाना प्रभारी सिटी कोतवाली