अभिषेक नायक की रिपोर्ट
कटनी जिले की बहोरीबंद जनपद की ग्राम पंचायत निमास रामपुर की सरपंच पंच उपसरपंच सहित ग्रामीण महिलाओं ने अवैध शराब को लेकर मोर्चा खोल दिया है. केलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने कटनी कलेक्टै्ड पहुच कर कलैक्टर के नाम ज्ञापन अपनी मांगों को लेकर सौंपा. महिलाओं की मांग है कि, जल्द से जल्द अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए.
कटनी। निमास रामपुर में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है, जिससे कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके हैं. समय पर आबकारी विभाग की कार्रवाई नहीं होने के कारण निमास रामपुर गांव की महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और इलाके में अवैध शराब की बिक्री पर जल्द से जल्द रोक लगाने की मांग की है.
कलेक्टर ऑफिस पहुंची निमास रामपुर गांव की महिलाओं ने बताया कि, पिछले एक साल में शराब पीने के कारण 20 लोगों की मौत हो गई है. महिलाएं दिनभर मजदूरी कर बच्चों का पेट पालती हैं. मजदूरी कर थकहार कर जब शाम को वो वापस आती हैं, तो उनके पति उन्हें शराब के नशे में मारते हैं. 100 रुपए दिन की मजदूरी में बच्चों को पाले या आदमियों को. अपनी व्यथा सुनाते हुए महिलाओं ने कलेक्टर से शराब बिक्री बंद करने की मांग की है. मौजूद जनप्रतिनिधि सरपंच विनिता विरेंद्र नायक उपसरपंच संतोष लोधी एंव ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति



More Stories
कटनी आर पी एफ (RPF)पुलिस नें रेलवे केबल चोरी का बड़ा खुलासा: 4 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, 1 फरार, रिसीवर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
खेत में छिपा था शराब का जखीरा, पुलिस की दबिश में बड़ा खुलासा — दो आरोपी फरार
ऑपरेशन शिकंजा: कैमोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 हजार की अवैध देशी शराब जब्त — एक गिरफ्तार, सप्लायर फरार