Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पंकज दुबे की रिपोर्ट

परासिया। छिंदवाड़ा जिले की नगर पालिका परासिया की स्थापना की चालीसवीं वर्षगांठ मंगलवार को गौरव दिवस के रूप में आयोजित की गई। इस अवसर पर नगर पालिका के कर्मचारियों, अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और अतिथियों के साथ रैली निकाली गई। रैली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके बाद नगर पालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद परासिया की विकास गाथा बताई गई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय,
नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश सोमकुंवर, पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया,भाजपा के जिला महामंत्री परमजीत सिंह विज,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेष दुबे,सभापति पवन सूर्यवंशी,आशीष जायसवाल, शशि सतनामी,कुंती उईके,संतोष डहेरिया,सीएमओ अजय ठाकरे, सहायक यंत्री विनय शुक्ला, सेनेटरी इंस्पेक्टर दीपक राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आषीष जोषी ने किया। रैली पुरानी नगर पालिका अंबेडकर चौक से प्रारंभ हुई। अंबेडकर चौक पर अध्यक्ष विनोद मालवीय सहित सभी अतिथियों ने श्रमदान कर सफाई कार्य किया। इसके बाद रैली गुरु गोविंद सिंह चौक होते हुए परासिया नगर पालिका कार्यालय भवन पहुंची। यहां आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय ने कहा कि ग्राम पंचायत से नगर पालिका बनने के बाद लगातार विकास हो रहा है। जब से परासिया में भाजपा की नई परिषद ने काम संभाला है स्वच्छता पर विषेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर में तीन पार्क है। तीनों भाजपा के अध्यक्ष रहने के दौरान बनाए गए। महामंत्री परमजीत सिंह विज ने विदेश यात्रा के अपने अनुभव सुनाकर स्वच्छता को अपनाने की सीख दी। पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने परासिया नगर पालिका का भाजपा के अध्यक्ष रहने के दौरान किए गए विकास की बात कही। नगर में भाजपा शासनकाल में बने पार्क, सड़कें आदि की जानकारी दी। आभार प्रदर्शन सहायक यंत्री विनय शुक्ला ने किया।
20 दिसंबर 1982 में बनी थी नगर पालिका
परासिया नगर पालिका पहले ग्राम पंचायत थी। बीस दिसंबर 1982 में इसे नगर पालिका का दर्जा दिया गया। इससे पहले 1974 से 82 तक यह अधिसूचित क्षेत्र थी। पहले इसके 18 वार्ड थे। अब नगर पालिका के 21 वार्ड है। 2011 की जनसंख्या के अनुसार इसकी जनसंख्या 39 हजार 515 है।