Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

घोड़ी चढ़कर दूल्हा बने अयोध्या के चारों राजकुमार, ऐतिहासिक निकली श्रीराम बारात में नगर बना बाराती बैंडबाजों डीजे ताशे नगाड़ों पर जमकर झूमे नाचे, पग पग पर राम बारात का हुआ फूलों की बरसाकर किया स्वागत

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन। बुधवार को वार्षिक श्री रामलीला मेला में श्री राम बारात का आयोजन किया गया ।जिसमें अयोध्या के चारों राजकुमार श्री रामचंद्र लखनलाल भरत और शत्रुघ्न दूल्हा बनके घोड़ी पर चढ़े ।रायसेन शहर में निकाली गई ऐतिहासिक श्रीराम बारात में किन्नरों सहित रायसेन वासी बाराती बनकर शामिल हुए ।सभी बारातियों के सिर पर पारंपरिक लिबास भगवा पगड़ी पहनकर श्रीराम के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।
जिसमें डीजे बैंड बाजा ताशे नगाडों की धुनों पर जमकर झूमे नाचे बाराती।श्रीरामबारात का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा करके जोरदार स्वागत किया गया ।श्री राम बारात जागीरदारनी प्रभात श्रीवास्तव के घर के सामने से चोपड़ा बावड़ी से बुधवार को दोपहर शुरू हुई। जो कि चोपड़ा मोहल्ला शिकारीपुरा तिपट्टा बाजार दुर्गा चौक इंडियन चौराहे से होते हुए महामाया चौक, सागर भोपाल तिराहे गंजबाजार से श्री रामलीला गेट होते हुए रामलीला ग्राउंड पहुंची।
आकर्षण का केंद्र रहा किन्नरों का नृत्य बारातियों ने किया जोरदार स्वागत….
श्री राम बारात में शामिल किन्नरों ने फिल्मी गानों पर जमकर ठुमके लगाए श्रद्धालुओं ने उनके साथ जमकर नष्ट करके आनंद उठाया किन्नरों का आकर्षण का केंद्र रहा ।लोगों ने फूल बरसा कर उनका स्वागत किया मालूम हो कि हर साल किन्नरों की टोलियां राम बारात में शामिल होती है जो आकर्षण के केंद्र बने रहते हैं।
राम बारात की शोभा देखते ही बनी…
शहर में निकली श्री राम बारात की शोभा देखते ही बनी मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र लक्ष्मण अनुज भरत और शत्रुघ्न अयोध्या के चारों भाई दूल्हा बनके घोड़ी पर सवार हुए घोड़ा बग्गी में राजा जनक महर्षि बाल्मीकि विश्वामित्र राज गुरु वशिष्ट सुमंत महाराज सहित बाराती सवार होकर चल रहे थे आगे आगे शहर के डीजे बैंड बाजे ढोल नगाड़े ताशे शामिल हुए जिसमें युवाओं ने जमकर मेहनत करके आनंद उठाया श्री राम बारात में भाजपा के युवा नेता रोनक चौधरी विधायक प्रतिनिधि एवं रामलीला मेला समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी बद्री प्रसाद पाराशर रमन यादव चंद्रकृष्ण रघुवंशी ,हल्ला महाराज अनिल चौरसिया ,बबलू लोकेंद्र ठाकुर विकास शर्मा रुपेश संवाद राजकुमार यादव पार्षद कैलाश ठाकुर योगिता राहुल परमार भगवान सिंह सेहरिया संजीव मनोज शर्मा अभिषेक शुक्ला , समाजसेवी महेश श्रीवास्तव भैया लाल कुशवाहा अशोक मांझी राजेंद्र शुक्ला एडवोकेट हितेश चतुर्वेदी मयंक चतुर्वेदी विनय कांत चतुर्वेदी एडवोकेट नपा अध्यक्ष सविता जमना सेन आदि शामिल हुए। नपा कार्यालय रायसेन के सामने नपाध्यक्ष सविता जमना सेन केशव पाठक ,राजेश कांकर मोंटी लोधी नेहा आदित्य चावला ,अजब सिंह लोधी तरुण चावला अमित चावला पप्पू तमोली अशोक सेन जितेंद्र सेन द्वारा श्रीराम बारात का किया स्वागत।श्री राम लीला ग्राउंड के पास आम आदमी पार्टी के नेता संदीप सिसोदिया प्रदीप मिर्धा राहुल गौर ,मास्टर राज मेहरा रघुवीर सिंह राजपूत श्री राम बारात का फूलों की वर्षा करके जोरदार स्वागत किया।