Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन में प्रोजेक्ट लक्ष्य के अंतर्गत कैरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ ।इस प्रशिक्षण में जिले के चार विकासखंड गैरतगंज, बेगमगंज ,सिलवानी एवं उदयपुरा से कुल 90 विद्यालयों से प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। शेष विकास खंडों का प्रशिक्षण आगामी दो दिवस में किया जाएगा।कार्यक्रम का प्रारंभ मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी एम एल राठौरिया, जिला एडीपीसी एम आर बागड़ी सहायक संचालक डी डी रजक एवं उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य स्वाति चौहान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस प्रशिक्षण के द्वारा जिले के प्रत्येक विद्यालय के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कैरियर काउंसलिंग आईसीएस ऐप के माध्यम से की जाएगी तथा उनके रिकॉर्ड का संधारण किया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों को अपने कैरियर का चयन करना आसान होगा। प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर के रूप में अरविंद राय, अमिता त्रिपाठी एवं उषा सराठे उपस्थित रहे। संजय रघुवंशी एवं राजकुमार गुप्ता ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के फीडबैक एवं अतिथियों के मार्गदर्शन के साथ किया गया।