स्टेट हैड एम.पी.अभिषेक शर्मा

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला राजगढ़ विकासखंड खिलचीपुर के छापीहेड़ा सेक्टर में आज दिनांक 21/12/2022 दिन बुधवार को ग्राम खाताखेड़ी में बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक श्री प्रवीण सिंह पवार एवं विकासखंड समन्वयक श्री निलेश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में नवांकुर संस्था श्री देवनारायण लोक कल्याण शिक्षा समिति खिलचीपुर के प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा आचार्य जी एवम ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खाताखेड़ी के अध्यक्ष श्री अजय पाटीदार व समिति के सदस्य एवं ग्रामीण जनों के साथ ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक की गई। जिसमें जिला समन्वयक द्वारा आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं आदर्श गांव के निर्माण में किन-किन बिंदुओं का ध्यान रखना चाहिए एवं किस प्रकार समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर किया जाना चाहिए आदि बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही गांव में एक जन सूचना केंद्र वाचनालय तथा बच्चों के खेलने के लिए स्थान का चयन कर गतिविधियां आरंभ करने पर विचार करने का निर्देश दिया!!

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है