शकील खान रिपोर्टर

गुरुद्वारा साहेबजादा बाबा अजीत सिंह जी सरदार अमिर सिंह कॉलोनी बाकानेर मे 21 दिसंबर से 28 दिसंबर 2022 तक शहीदी सप्ताह मनाया जा रहा है इस दौरान बाकानेर गुरुद्वारा साहेब में मुख्य ग्रंथी ज्ञानी राजकुमार सिंह जी पंजाबी द्वारा सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी का पूरा परिवार एवं 500 सैनिक जो देश और धर्म की रक्षा करने के लिए शहीद हुए थे उनकी जीवन यात्रा पर प्रकाश डालकर सिख संगत द्वारा कथा विचार सत्संग के माध्यम से याद किया जा रहा है
ज्ञानी राजकुमार सिंह पंजाबी ने बताया कि शहीदी सप्ताह के दौरान सिख संप्रदाय के शुभ कार्य इस सप्ताह में वर्जित रहते हैं वे सादा जीवन व्यतीत करते हैं तथा माता गुजरीजी एवं दो साहबजादे की याद में पूरे सप्ताह जमीन पर रात गुजार कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं

More Stories
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।
अंतरराष्ट्रीय तरंग गोष्ठी में डॉ. जवाहर द्विवेदी का ओजस्वी उद्बोधन रहा आकर्षण का केंद्र
समथर में पूर्वजों की स्मृति में फल वितरण