Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

परासिया परिवार परामर्श केन्द्र परासिया में शनिवार को 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए दो प्रकरण नस्तीबद्व किए गए शेष प्रकरण में एक ही पक्ष उपस्थित होने से अगली पेशी दी गई। एक प्रकरण में आवेदक पत्नी ने बताया कि उनके 2 बालक है पति छोटी छोटी बातों पर झगड़ा करते एवं मारपीट करते हैं की बार कहते हैं कि मैं तुझे नहीं रखना चाहता हूं पत्नी 15दिन से मायके में है सास ससुर भी प्रताड़ित करते हैं दोनों बच्चे ससुराल में हैं बच्चों से बात नहीं करने देते पति ने स्वीकार किया कि एक बार मैंने दो चांटे मारा हूं पति ने बताया कि पत्नी ठीक से काम नहीं करती पत्नी अलग रहना चाहती है पत्नी ने कहा श्री कि ससुराल वाले किसी रिश्तेदारों के यहां भी नहीं जाने देते दोनों पक्षों को समझाया गया एवं सहमति बनाने के लिए अगली पेशी दी गई। एक अन्य प्रकरण में दूसरी पेशी में उपस्थित दम्पत्ति में पति ने कहा कि कभी कभी कुछ ऐसी सोच आती है कि पत्नी गलत है पत्नी ने बताया कि फोन पर मुझे मारने की बात कही पत्नी के मन में एक भय उत्पन्न हो गया है पत्नी के मन में घबराहट है ऐसा लगता है कि पति सायको से प्रभावित हैं पति को मनोचिकित्सक से ट्रीटमेंट की आवश्यकता है पत्नी ने कहा कि मुझे घर से नहीं निकलने देते दोनों पक्षों को समझाइश दी गई सलाह दी गई कि पति अपना इलाज कराये एवं प्रति माह इलाज की प्रगति रिपोर्ट केन्द्र पर बताये पत्नी को आर्थिक सहयोग देते रहें पत्नी चाहे तो कोई नौकरी कर सकती है अगली पेशी 6माह बाद दी गई अगली पेशी में प्रकरण की समीक्षा की जावेगी सलाहकार के पी पांडे,डी के सेन,जेठूलाल सोनी, डॉ श्रीमती मधु बत्रा श्रीमती चित्रकांती विश्वकर्मा श्रीमती संगीता श्रीवास्तव सुश्री सुशीला झाड़े एवं डेस्क प्रभारी वंदना वघेल ने सुनवाई की।