बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

जुन्नारदेव -: ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल में आयोजित कला एवं विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें शाला के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान में दक्षता का प्रदर्शन करते हुए अनेकों मॉडल प्रस्तुत किए गए। जिसमें विज्ञान के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक हाइड्रोलिक, एवं विज्ञान के सिद्धांतों पर आधरित वर्किंग मॉडल्स बच्चों द्वारा बनाए गए। कला के मॉडल्स आकर्षण का केंद्र रहें। बच्चों के मॉडल्स को निर्णायको द्वारा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान के लिए चयन किया गया।
निर्णायक मंडल में श्री मिश्रा सर प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय जुन्नारदेव संतोष उपाध्याय प्राध्यापक तामिया एवं विजय पवार के कुशल नेतृत्व में सभी मॉडल्स का अवलोकन किया गया एवं छात्रों को पारितोषिक प्रदान किया गया।शाला के डायरेक्टर निखिलेश उपाध्याय ने सागर स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर अखिलेंद्र सिंह एवं प्राचार्य नमिता तिवारी एवं समस्त स्टाफ व बच्चों को धन्यवाद प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की ।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*