Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर


निप्र:- स्थानीय सार्थक एकेडमी गणपुर में दिनांक 25 दिसम्बर 2022 रविवार को 4 दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन हुआ।
दिनांक 22 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक संस्था के द्वारा विद्यार्थियों के लिए खेल महोत्सव आरोग्यम 2k22 का आयोजन किया गया था, जिसमे विद्यार्थियों द्वारा टीम गेम के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो, डॉज बॉल, रस्साकशी के साथ साथ व्यक्तिगत खेलो के अंतर्गत रनिंग रेस,भाला फेक, तवा फेक,गोला फेक, लंबी व ऊची कूद प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वार्षिकोत्सव के अंतिम दिवस 25 दिसम्बर में विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न प्रदर्शनियों जिसमें सार्थक टेक्नो फेयर, सार्थक आर्ट गैलरी, सार्थक स्टोन आर्ट गैलरी, और सार्थक फ़ूड फेस्टिवल के माध्यम से अपना हुनर अतिथियों के सम्मुख और पालक के सम्मुख प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री किशोर जी बागेश्वर बीआरसीसी मनावर, विशेष अतिथि के रूप में श्री तुकाराम जी पाटीदार बीएसी मनावर, श्री बी आर राठौड़ बीएसी मनावर व श्री नवीन चंद्र अत्रे सेवानिवृत्त प्राचार्य, सह अतिथि के रूप में संस्था की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री निर्मल जाटपुरिया व उपाध्यक्ष श्री सुनील पाटीदार उपस्थित रहे। प्रदर्शनियों के निर्णायक के रूप में श्री रितेश भावसार सहा. प्राध्यापक बायोटेक शहीद भीमनायक स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी और सुश्री रुचिका पाटीदार भूतपूर्व आर्ट शिक्षिका कुक्षी के द्वारा प्रदर्शनियों का अवलोकन कर व सर्वश्रेष्ठ मॉडल का चयन किया। समस्त पालको के द्वारा भी फ़ूड स्टॉल पर जमकर खरीदी की और विद्यार्थियों के तैयार विभिन्न व्यंजनों के भरपूर लुत्फ लिया गया। पालको के द्वारा प्रदर्शनियों का अवलोकन किया गया और विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा भी की गई।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री जगदीश भार्गव ने किया व आभार श्री दिलीप चौहान संस्था के अकादमिक प्रबंधक ने माना।
उक्त जानकारी संस्था प्रमुख श्री अनिल पाटीदार ने दी।