Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोनू उपाध्याय रिपोर्टर

*भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजीव नायक एडवोकेट* ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि कांग्रेस द्वारा ब्लॉक स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों को लेकर जो आपत्ति की गई है वह दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के इस दौर में राजनीति को भुला कर आपसी सामंजस्य बनाकर लोगों के हित में कार्य करने की जरूरत है वर्तमान में यह समय राजनीति करने का नहीं है लोगों की मदद करने का है आपदा प्रबंधन समिति में जनप्रतिनिधि का होना आवश्यक है ऐसी आपदा काल में किसी भी जनप्रतिनिधि का समिति से दूर जाना उचित प्रतीत नहीं होता है,कोई भी जनप्रतिनिधि जनता के प्रति अपनी जबाबदेही से नही बच सकता है। *भाजपा नेता संजीव नायक* ने बताया कि हम सभी को मिलकर वर्तमान में सरकार के दिशा निर्देशों को मानने की आवश्यकता है । वर्तमान समय में लहार क्षेत्र में कई गांव में यह देखने को मिला है कि लोगों में वैक्सिंग लगवाने को लेकर कई तरह की अफवाह मौजूद है जिन को दूर करने की जिम्मेदारी सभी सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की है प्रशासन की अपनी भूमिका होती है लेकिन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों की भी इस आपदा काल में महती जवाबदारी होती है भाजपा नेता संजीव नायक ने इस प्रेस नोट के माध्यम से सभी जन सामान्य से यह अनुरोध किया है कि वह सरकार के दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करें एवं वैक्सीन को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें।