Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

धार जिले की बदनावर तहसील के अंर्तगत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारीयो की अनिश्चितकालीन हड़ताल 13वें दिन भी जारी हैं। अपनी भावना एवं अपनी दुःखद व्यथा एवं वाजिब दो सूत्रीय मांगो के संबंध में धरना स्थल पर कर्मचारियों ने पुतले के माध्यम से शासन-प्रशासन को अवगत करवाया गया हैं,कि शोषित संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा कोरोना कॉल में अपनी जान की परवाह न करते हुए,साथ ही अपनी जिंदगी को भी दांव पर लगाते हुए,जनता की सेवा तन-मन से की गई थी। लेकिन वर्तमान में सरकार इन समस्त कर्मचारियों को एवं इनकी वाज़िब समस्याओं एवं वाजिब मांगों को नजरअंदाज कर रही है। और शासन द्वारा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को शासन की शोषित नीतियों के कारण संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी शोषित दुःखी होते देखा जा रहा है। कर्मचारियों ने पुतला बनाकर अपनी दुःखद व्यथा को व्यक्त की गई। वहीं शासन की सद्बुद्धि के लिए भगवान शिव मंदिर पर सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भगवान शिव को जल अर्पित कर कामना की हैं,कि शासन-प्रशासन कर्मचारियों की वाजिब मांगो को शीघ्र पूरा करें। जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से चलती रहे। बदनावर तहसील में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से बदनावर तहसील के साथ-साथ गांव की स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमरा गई है। वही कोविड-19 भी दस्तक दे चुका हैं। इस महामारी से बचने के लिए हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारियों की अहम भूमिकाये रहती है। शासन-प्रशासन इन कर्मचारियों की मांगे पूरी नही करता हैं व ऐसे ही ये स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर बैठे रहे तो उधर कोरोना महामारी व सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।