शकील खान रिपोर्टर





जी हाँ यह पीड़ा उन स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों की है जिनको स्वास्थ्य विभाग में काम करते करते 23 साल हो गए। जो अपनी मांगों को लेकर निरन्तर रूप से 13 दिन से कलम बन्द हड़ताल कर रहे है। अपनी मांगों को लेकर उमरबन, बाकानेर, गंधवानी और मनावर ब्लॉक के संविदा कर्मचारियों ने रैली निकालकर कर गांधी चौराहे पर क्षेत्रीय विधायक डॉ हीरालालजी अलावा को नियमितीकरण को लेकर ज्ञापन दिया वही कोरोना योद्धा प्रसस्तिपत्र वापस स्वास्थ्य विभाग के मुख्यखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी एस चौहान सर को प्रदाय किए। इन संविदा कर्मचारियों के द्वारा कोरोना काल मे अपनी जान जोखिम में डालकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की वही दूसरी तरफ अभी तक इनको नियमित नहीं किया गया है। इन संविदा कर्मचारियों में बीपीएम यूनिट, पैरामेडिकल स्टॉफ, आरबीएसके टीम, सीएचओ, फार्मासिस्ट, लेब टेक्नीशियन, ए एन एम, स्टॉफ नर्सिंग ऑफिसर, आदि केडर के संविदा कर्मचारि उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है